कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती, कल सुबह तक मिल सकता है डिस्चार्ज

0
31

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को आज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत की जांच की जा रही है, और अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें कल सुबह तक डिस्चार्ज किया जा सकता है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी 78 वर्ष की हो चुकी हैं और पहले भी उनकी सेहत को लेकर कई बार अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है।

भले ही उनकी अस्पताल में भर्ती होने का सटीक समय स्पष्ट नहीं है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल, डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है और उनकी पूरी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here